Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई तीन डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया

अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई तीन डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया

संवाददाता मनमोहन गुप्ता भरतपुर

डीग – डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। सभी वाहन बिना वैध दस्तावेज के खनन सामग्री ले जा रहे थे। कामां थाना अधिकारी भरत सिंह के अनुसार, पुलिस टीम अवैध खनन की रोकथाम को लेकर गश्त पर थी। इसी दौरान ब्रज परिक्रमा रोड पर एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया, जिसमें करीब तीन टन पत्थर भरा हुआ था। चालक सुनील निवासी कामां के पास कोई वैध कागजात नहीं पाए गए। इसके बाद खनिज विभाग की टीम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कामां, कोसी और पहाड़ी रोड से गिट्टी और डस्ट से भरे तीन डंपर पकड़े गए। जांच में डंपर चालकों के पास भी खनन से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने चारों वाहनों को जब्त कर चारों चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Author Photo

मनमोहन गुप्ता

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text