काशीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा लंबे समय से किए जा रहे निवेदन को स्वीकार करते हुए प्रदेश के यशस्वी युवा मुख्यमंत्री आदरणीय श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनहित को ध्यान में रखते हुए तीन महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण को राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान की है। इन मार्गों के निर्माण पर कुल 2 करोड़ 57 लाख 13 हजार रुपये की लागत आएगी।
बताया गया कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के इन तीनों प्रमुख मार्गों की हालत लंबे समय से खराब थी, जिससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इन सड़कों के निर्माण की मांग जनता द्वारा काफी समय से की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।
इसे भी पढ़ें (Read Also): प्रयागराज के श्री शिव रामलीला मंडल द्वारा रामलीला का सुंदर आयोजन
विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन मार्गों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “सरलीकरण, संतुष्टि और समाधान” के मंत्र के साथ इस महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी देकर जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है।
स्थानीय लोगों में इस स्वीकृति को लेकर उत्साह का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री और विधायक का आभार जताते हुए कहा कि सड़कों के निर्माण से काशीपुर के विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्र की तस्वीर

