Breaking
Thu. Jan 15th, 2026

CM की पत्नी व बेटे ने लगाई दंडवत परिक्रमा, श्रीनाथजी के किये दर्शन

CM की पत्नी व बेटे ने लगाई दंडवत परिक्रमा, श्रीनाथजी के किये दर्शन

संवाददाता मनमोहन गुप्ता भरतपुर

डीग – राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पत्नी गीता देवी और बेटे अभिषेक उर्फ आशीष ने डीग जिले के पूंछरी पहुंचकर गिरिराज महाराज की दंडवत परिक्रमा शुरू की। इस दौरान उन्होंने श्रीनाथजी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री परिवार की गिरिराज महाराज के प्रति गहरी आस्था रही है। इसी परंपरा के तहत गीता देवी और उनके पुत्र पूंछरी स्थित गिरिराज महाराज की तलहटी पहुंचे, जहां श्रीनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद दंडवत परिक्रमा आरंभ की गई। परिक्रमा का आज दूसरा दिन बताया जा रहा है। परिक्रमा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सुरक्षाकर्मी भी साथ मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से पूरे मार्ग पर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं भी सीएम बनने से पहले करीब 16 वर्षों से गिरिराज महाराज की दंडवत परिक्रमा करते आ रहे हैं। इसके साथ ही वे हर वर्ष मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर भंडारे का आयोजन भी करते हैं।

Author Photo

मनमोहन गुप्ता

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text