Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

*बाघ के डर के चलते पचपकरी वार्ड में विशेष सुरक्षा इंतजाम*

*बाघ के डर के चलते पचपकरी वार्ड में विशेष सुरक्षा इंतजाम*

रूपईडीहा (बहराइच)। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र के पचपकरी वार्ड में हाल ही में हिंसक बाघ की मौजूदगी के कारण नागरिकों में चिंता का माहौल है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य के निर्देश पर वार्डवासियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस तहत महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष ध्यान रखते हुए मोबाइल टॉयलेट और शुद्ध पेयजल का टैंकर लगाया गया है। इससे वार्डवासी खुले में शौच से बचते हुए सुरक्षित तरीके से इन सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य ने बताया कि वार्डवासियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इन उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का पूर्ण इस्तेमाल करें और सतर्क रहें।

Author Photo

रईस

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text