Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत बल्देवगढ़ की ग्राम पंचायत लुहर्रा में मिली महामारी की सूचना

अतुल्य भारत चेतना

टीकमगढ़- मध्य प्रदेश

संवाददाता:शहजादा वेग

टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत बल्देवगढ़ की ग्राम पंचायत लुहर्रा महामारी की सूचना मिलते ही खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंकित त्रिपाठी बीएमओ एवं डॉक्टर कुमार गौतम एसएमओ द्वारा निम्नलिखित मरीजों की देखरेख एवं उपचार प्राथमिक शाला लुहर्रा में किया ।

बल्देवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र टीम गठित कर सक्रियता दिखाते हुए बीएमओ डॉक्टर अंकित त्रिपाठी ग्रामीणों ने सराहना की एवं टीम का धन्यवाद ग्राम के दो दर्जन बच्चों एवं युवाओं का परीक्षण कर उपचार सुविधा दी गई पहली बार इतनी सक्रियता टीम की देखने को मिली है पूरे ग्राम में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्राम में घर-घर सर्वे हेतु टीम लगाई गई और अन्य मरीजों के उपचार आगामी दिवस तक टीम ग्राम में ड्यूटी राहत रहेगी किसी मरीज को गंभीर होने की खबर हालत नहीं दिखीं।

जैसे ही ब्रेकिंग न्यूज़ की जानकारी डाक्टर अंकित त्रिपाठी को प्राप्त हुई तत्काल टीम घटित कर ग्रामीणों महामारी ग्रस्तों का उपचार मुहैया किया। ग्राम के 19 लोगों का परीक्षण उपचार किया गया। स्वास्थ्य टीम।

निलेश धाकड़,CHO, जगदीश पांडे सुपरवाइजर, तुफैल खान लैब टैक्नीशिन, साजदा बानो ANM, अर्चना मिश्रा आशा सहयोगी, भगवती प्रजापति आशा, इसरार खान एमपीडब्ल्यू नारायणपुर ग्राम आरोग्य केंद्र विजिट कर निर्देशित किया। ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव को सूचित किया और सहयोग प्रदान किया।

Author Photo

न्यूज डेस्क मध्य प्रदेश

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text