Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

पंचायत सचिव पर परिवार रजिस्टर नकल न देने का आरोप

अतुल्य भारत चेतना

संवाददाता: विश्वजीत गगन मिश्रा

स्थान: लखीमपुर खीरी

ग्रामीण छह माह से भटकने को मजबूर, शासन से लगाई गुहार

लखीमपुर खीरी जनपद के विकासखंड रमियाबेहड़ अंतर्गत ग्राम पंचायत परौरी में तैनात पंचायत सचिव अजय राना पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सचिव द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार वे पिछले लगभग छह महीनों से परिवार रजिस्टर की नकल बनवाने के लिए ब्लॉक रमियाबेहड़ के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें नकल नहीं मिल सकी। आरोप है कि पंचायत सचिव हर बार अलग-अलग बहाने बनाकर टालमटोल करते हैं, जिससे ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।

परिवार रजिस्टर की नकल न मिलने के कारण कई जरूरतमंद परिवारों के वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक कार्य अटके पड़े हैं। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर प्रशासन एवं शासन से गुहार लगाई है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जल्द से जल्द परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराई जाए तथा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में आम जनता को ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और ग्रामीणों को कब तक राहत मिलती है।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text