गुर्जर समाज ने सौंपा ज्ञापन: कामां को ‘कामवन’ नाम दिलाने की उठी माँग
संवाददाता मनमोहन गुप्ता भरतपुर
इसे भी पढ़ें (Read Also): Maah-E-Ramzaan; माह-ए-रमजान; रमजान शुरू होते ही अकीदतमंद रोजा, नमाज कुरान शरीफ की तिलावत में हो गए हैं मशगूल
डीग – डीग जिले के कस्बा कामां के गुर्जर समाज द्वारा कामां का नाम बदलकर प्राचीन नाम ‘कामवन’ किए जाने की मुहिम को लेकर गुरुवार को उपखंड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा गया।
गजराज हवलदार ने बताया कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का प्रमुख केंद्र होने के नाते इस क्षेत्र की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान ‘कामवन’ के रूप में ही पुनर्जीवित होनी चाहिए।
गुर्जर समाज ने SDM कार्यालय पहुँचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और नाम परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया।
इस दौरान जलराम थानेदार,धर्मवीर वकील,मनोज सिंह गुर्जर,बलदेव गुर्जर, महाराज सिंह,धर्मसिंह गुर्जर,गोविंद गुर्जर ,श्री बैंसला मोरोली,मन्नू गुर्जर,माधव गुर्जर, कृष्णवीर गुर्जर,प्रह्लाद गुर्जर,नन्दो गुर्जर एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।।

