Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

जनपद में बाल स्वास्थ्य पोषण माह का हुआ शुभारंभ 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा विटामिन A सुरक्षा कवच

जनपद में बाल स्वास्थ्य पोषण माह का हुआ शुभारंभ

– 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा विटामिन A सुरक्षा कवच

सूरज कुमार तिवारी

संवाददाता बहराइच

बहराइच, 26 दिसंबर 2025 दिन शुक्रवार: बचपन को कुपोषण और अन्य रोकी जा सकने वाली बीमारियों से सुरक्षित करने के लिए गुरुवार को बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार ने विकास खंड चित्तौरा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर जगतापुर से किया।

इस अवसर पर सीएमओ ने कहा कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य की नींव है। उन्होंने बताया कि 9 माह से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। विटामिन ए बच्चों को रतौंधी से बचाने के साथ-साथ उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। इससे उन्हें बार-बार होने वाले संक्रमणों से सुरक्षा मिलती है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके सिंह ने अभियान की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विटामिन ए की खुराक ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस सत्रों के माध्यम से दी जाएगी, ताकि यह सेवा बच्चों के घर के नजदीक और समय पर उपलब्ध हो सके। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि कोई भी पात्र बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।

कार्यक्रम में चित्तौरा के अधीक्षक डॉ. तबरेज ने कहा कि बाल्यावस्था में पोषण की कमी का सीधा असर बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास पर पड़ता है। बचपन के शुरुआती वर्षों में सही पोषण और आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व मिल जाएं, तो बच्चा न केवल स्वस्थ रहता है बल्कि उसकी सीखने की क्षमता भी बेहतर होती है।

अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए ए.एन.एम., आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करेंगी और पात्र बच्चों तक विटामिन ए की खुराक दिलाना सुनिश्चित करेंगी।

सीएमओ ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी टीकाकरण सत्र पर अवश्य ले जाएं और विटामिन ए की खुराक दिलवाएं। सामूहिक प्रयासों से ही स्वस्थ बच्चों और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

इस मौके पर ए.आर.ओ. दीपक पाण्डेय, डबल्यूएचओ . के एसएमओ डॉ विपिन लिखोरे., यूनिसेफ के डीएमसी दिलीप मिश्रा सहित बीसीपीएम, बीएमसी व बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text