Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

घने कोहरे के कारण मठियापूर्वा क्रेशर के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक गंभीर

अतुल्य भारत चेतना

संवाददाता: सूरज वर्मा

स्थान: खमरिया ऐरा, जनपद लखीमपुर खीरी

खमरिया ऐरा (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया। मठियापूर्वा क्रेशर के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोहरा इतना घना था कि सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे, इसी कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि घने कोहरे के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और गति नियंत्रित रखें।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text