अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, हथियार को लिया कब्जे में
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता भरतपुर 9783029649
इसे भी पढ़ें (Read Also): Rajasthan news; सबको बीमा अभियान 2047 के लिए आमजन को करें जागरुक – जिला कलक्टर
डीग – डीग जिले की पहाड़ी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने भैसेड़ा मल्लाका रोड पर मुनासिव पुत्र शहीद, निवासी सोमका, थाना पहाड़ी को पकड़ा। आरोपी के पास से एक धारदार छुरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और धारदार हथियार को अपने कब्जे में ले लिया। यह गिरफ्तारी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

