जैसलमेर।(सी आर देवपाल जैसलमेर)।
एफपीएलएमआईएस सॉफ्टवेयर का रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वास्थ्य भवन स्थित सभागार में सोमवार को आयोजित किया गया आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल ने परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत समस्त परिवार कल्याण के साधनों की मांग व आपूर्ति सॉफ्टवेयर के माध्यम से शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए आयोजित प्रशिक्षण में जिला अस्पताल जैसलमेर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गफूर भट्टा ब्लॉक जैसलमेर मोहनगढ़ सम व नाचना क्षेत्र के फार्मासिस्ट स्टोर कीपर व एफ पी एल एम आई एस सॉफ्टवेयर का कार्य करने वाले समस्त कंप्यूटर आपरेटर उपस्थित थे प्रशिक्षण के दक्ष प्रशिक्षक डीएनओ पवन कुमार शर्मा ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को सॉफ्टवेयर के संचालन के उपयोग करने की तकनीकी बिंदुवार जानकारी विस्तार से प्रदान की गई यूएनएफपीए के परम सुख सैनी द्वारा सॉफ्टवेयर में डाटा एंट्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए तथा नियमित रूप से सॉफ्टवेयर में डाटा एंट्री करने की बात कही गई तथा रिपोर्टिंग में आ रहे गैप के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को बताया इस अवसर पर जिला औषधि भंडार प्रभारी अधिकारी डॉ निखिल शर्मा भी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें (Read Also): Chhindwara news; छिंदवाड़ा के डॉ. अरुण खोबरे को विश्व की सबसे बड़ी श्रीरामचरितमानस के लिए सम्मान

