
इसे भी पढ़ें (Read Also): Vidisha news; ऑपरेशन मुस्कान के तहत त्योंदा पुलिस ने अपहृत बालिका को किया दस्तयाब
जैसलमेर।(सी आर देवपाल जैसलमेर)।
राजस्थान राज्य शाखा के राज्य सचिव घनश्याम खत्री ने बताया कि यूथ हॉस्ट्ल्स एसोशियन ऑफ इण्डिया राजस्थान राज्य शाखा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय एकता व साहसिक शिविर के अतर्गत नेशनल तनोट लोगेवाला डेजर्ट साईकिलींग अभियान 2025 का प्रथम दन दिनांक 21 दिसम्बर 2025 को बैस कैम्प बोर्डर होम गार्ड जैसलमेर में रिर्पोटिंग किया। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों से 30 प्रतिभागियों ने उपस्थिति दी। राज्य चैयरमेन रतनसिंह भाटी बालाणा ने बताया कि सभी साईकिलस्टों द्वारा 21 दिसम्बर तक रिर्पोटिंग की गई तथा दुसरे दिन 22 दिसम्बर 2025 को सुबह ब्रेकफास्ट के बाद सम सेड ड्यूज डायर कैम्प के लिए रवाना होगे तथा उसके दिन रामगढ़ हायरकैम्प फिर तनोट माता हायर कैम्प उसके पश्चात लोगेवाला वार म्युजियम का भ्रमण करते हुए पुन एक रात्रि रामगढ़ में विश्राम करके 26 का वापिस बैस कैम्प बोर्डर होम गार्ड आयेगे। तथा 27 दिसम्बर 2025 को सुबह ब्रेकफास्ट के बाद इस दल को चैकआउट होकर अपने अपने घरों की ओर प्रस्थान करेगें। राजस्थान राज्य शाखा के उपाध्यक्ष इसनाराम ने बताया कि प्रथम ग्रुप को हरी झण्डी दिखाकर हायर कैम्प के लिए 22 दिसम्बर की सुबह बैस कैम्प बोर्डर होम गार्ड जैसलमेर में प्रोग्राम किया गया। डेजर्ट साईकिलींग प्रोग्राम के फील्ड डारेक्टर मेहबूब सांवरा ने बताया कि इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि जितेन्द्र सिंह डिप्टी सी ईओ जिला परिषद जैसलमेर प्रोग्राम के अध्यक्ष दौलत सिह कमाडेन्ट बोर्डर होम गार्ड ने बैस कैम्प से सभी प्रतिभागियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष ने बताया कि राजस्थान राज्य शाखा के द्वारा राष्ट्रीय एकता शिविर प्रोग्राम के अतर्गत डेजर्ट साइकिलीग एवं इसके अलावा फॅमेली कैम्पींग एवं डेजर्ट ट्रेकिंग साहसिक प्रोग्राम आयोजित किये जाते है जो जैसलमेर के पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इस तरह के प्रोग्राम को करने के लिए हमारे विभाग से राजस्थान राज्य शाखा को हर तरह की सहायता प्रदान की जायेगी।
—————–***——————–

