कोटा/ रतनपुर, सर्वोदय साहित्य एवं कला मंच कोटा द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की पावन स्मृति में शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बिलासपुर, रतनपुर, कोटा एवं कटघोरा के कवियों ने शानदार प्रस्तुति दी। कवियों ने एक से बढ़कर एक कविता, ग़ज़ल, मुक्तक, सवैया प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि कोटा नगरपालिका की अध्यक्ष श्रीमती सरोज साहू जी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री विष्णु अग्रवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में एससीआआर कालेज के संचालक श्री रंजीत पवार जी , पार्षद श्रीमती अंजना साहू जी एवं अंजना व्यास जी थे। कार्यक्रम के पूर्व श्री अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कवि सम्मेलन में सर्वोदय साहित्य कला मंच के संरक्षक पंडित श्री देवेन्द्र पुष्प, सतीष तिवारी, एस कपूर, काशीराम साहू, ब्रजेश श्रीवास्तव, डाक्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा, शरद यादव ‘अक्स’, देवव्रत कुर्रे, रामानंद यादव, श्रीमती पुष्पा तिवारी, श्रीमती कविता तिवारी, श्रीमती ज्योति श्रीवास, श्रीमती प्रभा शर्मा, श्रीमती रीना गुप्ता, श्री विष्णु गुप्ता, विकास मानिकपुरी, रामेश्वर शांडिल्य, मोहित साहू, एस एन तिवारी, श्रीधर गुप्ता सहित सर्वोदय साहित्य कला मंच की संस्थापक अध्यक्ष सुश्री सोमप्रभा ‘नूर’ ने अपने माधुर्य मयी रचना प्रस्तुत कर श्रोता समाज को रस विभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी आमंत्रित साहित्यकारों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर मंच द्वारा सम्मानित किया गया। सभी ने सुश्री सोमप्रभा ‘नूर’ के संचालन एवं बेहतरीन संयोजन की सराहना की।
इसे भी पढ़ें (Read Also): मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा का लाभले रहे पशुपालकों में भारी उत्साह

