35 वर्षों की गौरवमयी सेवा के बाद व्याख्याता भीमाराम गर्ग सेवानिवृत्त, भावुक विदाई समारोह आयोजित
सेड़वा,बाड़मेर राजस्थान
इसे भी पढ़ें (Read Also): Bahraich news; डीएम व एसपी ने परीक्षा केन्द्र महाराज सिंह इण्टर कालेज का किया निरीक्षण
रिपोर्ट अमृतलाल परिहार हाथला
बाड़मेर जिले के सीमावर्ती गांव भलगांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत व्याख्याता भीमाराम गर्ग ने अपनी 35 वर्षों की निष्ठावान, अनुशासित एवं गौरवमयी शैक्षणिक सेवा पूर्ण कर कल व्याख्याता पद से सेवानिवृत्ति हुए।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं समस्त स्टाफ द्वारा एक भव्य सेवानिवृत्ति सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेड़वा उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण बिश्नोई उपस्थित रहे। समारोह में बाखासर थाना अधिकारी, भलगांव सरपंच प्रतिनिधि विरधाराम, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि विरमाराम,डॉ. छगनी राम, ठाकुर रतनसिंह बाखासर, देसलाराम भलगाव, कलाराम परमार सहित अनेक गणमान्य ग्रामीणजन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने व्याख्याता भीमाराम गर्ग के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान, उनकी अनुशासनप्रियता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। अतिथियों ने उन्हें सरल, कर्तव्यनिष्ठ एवं प्रेरणादायी शिक्षक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह के अंत में अपने संबोधन के दौरान व्याख्याता भीमाराम गर्ग ने अपने 35 वर्षों के सेवाकाल को स्मरण करते हुए विद्यालय, सहकर्मियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान वे भावुक हो गए, जिससे उपस्थित जनसमूह भी भावविभोर नजर आया।
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण विदाई गीत ने माहौल को और भी भावनात्मक बना दिया। उपस्थित सभी लोगों ने समारोह को यादगार बताते हुए इसे शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायी क्षण बताया। कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक versi राम वेंकट ने किया सेड़वा से अमृतलाल परिहार की खास रिपोर्ट धन्यवाद

