Breaking
Fri. Jan 16th, 2026

भीषण शीत लहर को देखते हुए प्रयागराज के सभी वार्डों में अलाव की मांग:

भीषण शीत लहर को देखते हुए प्रयागराज के सभी वार्डों में अलाव की मांग:

संवाददाता आमिर मिर्ज़ा 

प्रयागराज:इलाहाबाद जन कल्याण समिति के अध्यक्ष हन्जला के नेतृत्व में समिति द्वारा जिलाधिकारी प्रयागराज को एक ज्ञापन सौंपकर आगामी माघ मेला एवं वर्तमान में पड़ रही भीषण शीत लहर को देखते हुए जनपद प्रयागराज के समस्त वार्डों में अलाव की मांग की गई।

समिति के अध्यक्ष हन्जला ने कहा कि कड़ाके की ठंड के कारण गरीब, असहाय, वृद्धजन, महिलाएं, श्रमिक वर्ग एवं खुले में जीवन यापन करने वाले लोग गंभीर संकट में हैं। सुबह और रात के समय ठंड की तीव्रता जानलेवा होती जा रही है। ऐसे में अलाव की व्यवस्था न होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

आगे उन्होंने कहा कि माघ मेला के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के प्रयागराज आगमन को देखते हुए नगर के सभी वार्डों, प्रमुख चौराहों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तत्काल अलाव की व्यवस्था किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

इलाहाबाद जन कल्याण समिति एवं अधिवक्ताओ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नगर निगम एवं संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश जारी कर जनहित में अविलंब प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text