जिलास्तरीय लखपति दीदी संवाद व टैबलेट वितरण का कार्यक्रम हुआ आयोजित
संवाददाता धुर्व अग्रवाल भरतपुर
इसे भी पढ़ें (Read Also): पतंग की दुकानों का अवलोकन कर नायलॉन डोर की ली गई तलाशी
भरतपुर – जिला कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को जिला स्तरीय लखपति दीदी संवाद एवं टेबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर से वर्चुअली जुड़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है और महिलाएं प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मुख्यमंत्री ने राजीविका योजना के तहत महिलाओं की आय में वृद्धि और लखपति दीदी अभियान की सफलता का उल्लेख किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राजीविका से जुड़ी लखपति दीदियों को टेबलेट वितरित किए गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुल सिंह सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में लखपति दीदियां उपस्थित रहीं।

