Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

4 माह से फरारी साईबर ठगी के मामले में एक गिरफ्तार

4 माह से फरारी साईबर ठगी के मामले में एक गिरफ्तार

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता भरतपुर

डीग जिले की पहाड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के मामले में 4 महीने से फरार चल रहे आरोपी साजिद को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे साइबर अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत पहाड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के मामले में चार माह से फरार चल रहे साइबर ठग को गिरफ्तार किया गया है उसके कब्जे से एक एयरटेल कंपनी की फर्जी सिम भी जप्त की गई है गिरफ्तार आरोपी साजिद पुत्र हसन निवासी कठोल थाना पहाड़ी को मुखबर की सूचना के आधार पर कठोल रोड पेट्रोल पंप के पास से दस्तयाब किया जहां जो आरोपी साईबर ठगी के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर थाने ले गया आरोपी के कब्जे से एक फर्जी सिम कार्ड बरामद की गई। मामले में अनुसंधान जारी है आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।

Author Photo

मनमोहन गुप्ता

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text