Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर शहडोल में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन 24 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट के विराट सभागार में जुटेंगे प्रशासन, उपभोक्ता संगठन और आमजन

शहडोल। उपभोक्ताओं के अधिकारों और हितों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर 24 दिसम्बर को शहडोल जिले में जिला स्तरीय उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित विराट सभागार में अपरान्ह 3 बजे से आयोजित होगा।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री विपिन पटेल ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न शासकीय विभागों एवं संस्थानों द्वारा दी जा रही सेवाओं, उपभोक्ता अधिकार, शिकायत निवारण प्रक्रिया एवं उपभोक्ता संरक्षण कानूनों से जुड़ी महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारियां आम नागरिकों तक पहुंचाई जाएंगी।

कार्यक्रम में स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों, सफल उपभोक्ता संरक्षण कल्याण फाउंडेशन, जिला उपभोक्ता फोरम शहडोल के अध्यक्ष एवं सदस्य, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन ने सभी उपभोक्ताओं, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उपभोक्ता जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

यह आयोजन उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने और सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Author Photo

अनिल पाण्डेय

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text