Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

साइबर ठगी और गोकशी के आरोपी को नही बक्शा जाएगा – विधायक नौक्षम चौधरी

साइबर ठगी और गोकशी के आरोपी को नही बक्शा जाएगा – विधायक नौक्षम चौधरी

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता भरतपुर

डीग – डीग जिले की कामा विधायक नौक्षम चौधरी का एक वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है। इस वीडियो में विधायक साइबर क्राइम और गौ तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।

विधायक नौक्षम चौधरी ने कहा कि वह ‘ओएलएक्स बाजी’ (साइबर ठगी) और गोकशी के सख्त खिलाफ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि साइबर ठगों को बुजुर्गों की मेहनत की कमाई लूटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि लोकेशन के आधार पर कार्रवाई की जाए।

विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि पुलिस किसी को गलत तरीके से फंसाने का प्रयास करती है, तो वह ऐसा नहीं होने देंगी। हालांकि, अगर पुलिस न्यायसंगत कार्रवाई कर रही है, तो उसे रोका नहीं जाएगा।

यह वीडियो पहाड़ी क्षेत्र के गांव छपरा का बताया जा रहा है। यह उस समय का है जब राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘जनकल्याण के संकल्प’ के साथ विकास रथ यात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान विधायक नौक्षम चौधरी स्वयं ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन रही थीं और सरकार के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दे रही थीं। इसी दौरान, विधायक नौक्षम चौधरी ने गांव के रास्ते के संबंध में ग्रामीणों से कहा कि यदि सड़क नहीं बनी, तो वे उनकी गाड़ी रोक सकते हैं और उन्हें गाड़ी से उतार भी सकते हैं।

Author Photo

मनमोहन गुप्ता

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text