ज्वेलर के नौकर से 7.50 लाख रुपए के गहने लूटने का आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता भरतपुर
इसे भी पढ़ें (Read Also): माडल विद्यालय रा.इ.का. थत्यूड में आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
डीग कामां थाना पुलिस ने रविवार – को ज्वेलर के नौकर से तीन बाइक सवार बदमाशों ने लोहे की रोड से हमला करके करीब 7.50 लाख रुपए के गहने लूटने के मामले में उत्तरप्रदेश के थाना – बरसाना के गांव राकोली निवासी -हरिओम पुत्र जगदीश गुर्जर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी भरतसिंह ने बताया कि खोह थाने के – गांव नगला खोह के सर्राफा व्यापारी कमलेश बघेल की दुकान पर नौकरी करने वाले रिंकू पुत्र बने सिंह बघेल 20 जुलाई को कामा कस्बे लाल दरवाजा स्थित लक्ष्मण सोनी सर्राफा दुकानदार से करीब 7.50 लाख रुपए के गहने लेकर बाइक पर सवार होकर नगला खोह जा रहा था कामा के छिछरवाड़ी रोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीछा करते हुए रिंकू बघेल पर लोहे की राड से हमला कर गहनों से भरे हुए बैग और बाइक को लूटकर ले गए थे। इस मामले में फरार चल रहे उत्तर प्रदेश के बरसाना थाने के गांव राकोली निवासी हरिओम पत्र जगदीश को गिरफ्तार किया है।

