कर भला तो हो भला ,अपनी सक्षमता के अनुरूप दान अवश्य करें: विनीत सागर
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता भरतपुर
इसे भी पढ़ें (Read Also): Vidisha news; विदिशा जिला पंचायत अध्यक्ष को राज्य मंत्री का दर्जा: जिले में विकास को मिलेगी नई गति
डीग – डीग जिले के कस्बा कामां के विजयमती त्यागी आश्रम में विराजित दिगंबर जैनाचार्य विनीत सागर महाराज ने प्रवचनों में कहा कि कर भला तो हो भला एक प्रसिद्ध कहावत है। जिसका अर्थ है अगर आप अच्छा काम करते हैं, तो आपके साथ भी अच्छा ही होगा या भलाई करने से भलाई होती है यह कहावत हमें सिखाती है कि दूसरों के प्रति दया, मदद और नेकी का भाव रखना चाहिए, क्योंकि इससे न केवल दूसरों का भला होता है। बल्कि अंततः हमें भी अच्छे परिणाम मिलते हैं। आचार्य ने कहा कि प्रत्येक मानव का कर्तव्य है कि वह अपनी सक्षमता के अनुसार कुछ दान अवश्य करें जिससे कि पुण्य का संचय होता चला जाए। मानव जीवन की सार्थकता यही है और इसी का पालन स्वयं को भी करना चाहिए।

