Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

सड़क हादसे में घायल भारतीय सेना के जवान मुरलीधर यादव का निधन

आजमगढ़ से बेहद दुखद खबर

आजमगढ़ जनपद से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है।

सड़क हादसे में घायल भारतीय सेना के जवान मुरलीधर यादव अब हमारे बीच नहीं रहे।

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पांती गांव निवासी 26 वर्षीय भारतीय सेना के जवान मुरलीधर यादव की इलाज के दौरान रविवार को लखनऊ में मौत हो गई।

मुरलीधर यादव की तैनाती जम्मू-कश्मीर में थी और वे इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते बृहस्पतिवार की रात आजमगढ़ से अपने गांव लौटते समय उनकी बुलेट बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में उन्हें तत्काल इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

🇮🇳

पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

जानकारी के अनुसार,

शहीद जवान का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह करीब 8 बजे

सैनिक वाहन से पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पांती लाया जाएगा।

जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इसके बाद आजमगढ़ स्थित राजघाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

👨‍👩‍👦‍👦 परिवार का हाल

मृतक जवान के पिता श्रवण (सरवन) यादव, जो कि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हैं, ने घटना की पुष्टि की है।

मुरलीधर यादव दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे।

उनकी असामयिक शहादत से

गांव में शोक की लहर

पूरे क्षेत्र में मातम

और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Author Photo

शत्रुघ्न देवपुरिया

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text