Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

अरावली पर्वत श्रृंखला की नई परिभाषा से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में दिशा छात्र संगठन:

अरावली पर्वत श्रृंखला की नई परिभाषा से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में दिशा छात्र संगठन:

संवाददाता आमिर मिर्ज़ा 

प्रयागराज:अरावली पर्वत श्रृंखला की नई परिभाषा से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में दिशा छात्र संगठन और साइंटिस्ट्स फॉर सोसाइटी ने प्रदर्शन किया। संगठन के अविनाश ने कहा कि फैसले से अरावली का 90 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र संरक्षण से बाहर हो जाएगा, जिससे बड़े पैमाने पर खनन और वनों की कटाई का रास्ता खुलेगा। प्रदर्शनकारियों ने इसे पर्यावरण और भावी पीढ़ियों के लिए विनाशकारी बताया। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए अरावली सहित सभी पारिस्थितिक तंत्रों के संरक्षण के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। प्रदर्शन में प्रियांशू, प्रेमचंद, पूजा, प्रशांत सहित कई लोग शामिल रहे।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text