शहरी क्षेत्र के गरीबों के आवास का सपना साकार कर रही है प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)
अब तक 13016 परिवारों को मिल चुकी है आवास की सौगात
इसे भी पढ़ें (Read Also): रोड डायवर्जन से जाम की समस्या का होगा समाधान
सूरज कुमार तिवारी
संवाददाता बहराइच
बहराइच 21 दिसम्बर 2025 दिन रविवार। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2015-2016 में आरम्भ की गयी एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्र में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग तथा मध्यम आय वर्ग एवं शहरी क्षेत्रों में बेघर और कच्चे घरों में रहने वालों को पक्का आवास बनाने या खरीदने में मदद करना है, जिससे सभी परिवारों के आवासों का सपना पूरा किया जा सके। इस योजना के अन्तर्गत विधवाओं, एकल महिलाओं, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, सफाई कर्मियों, आशाबहू तथा आंगनवाड़ी जैसे कमजोर वर्गों को प्राथमिकता देना है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अन्तर्गत आवास हेतु रू. 2.50 लाख का अनुदान दिया जाता है। योजनारम्भ से अब तक 13016 परिवारों को आवास का लाभ दिया जा चुका है। वर्तमान में भारत सरकार द्वारा पीएमएयू एण्ड यू 2.0 को मंजूरी दी गयी है, जिसके तहत अगले 05 वर्षों में 1 करोड़ और नए घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है. जिसके अन्तर्गत बहराइच जिले में 1259 नये आवास हेतु अनुदान स्वीकृत किया जा चुका है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के आरम्भ होने से अब तक जनपद बहराइच में 13016 परिवारों को आवास का लाभ दिया गया है, जहाँ एक बड़ी आबादी कच्चे मकानों और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रहती थी, यह योजना एक वरदान साबित हुई। जिले के हजारों परिवारों ने अपने जीवन में पहली बार पक्के घर का सुख देखा है। यहीं की संकरी गलियों में रहने वाले उन परिवारों के लिए, जो कभी बारिश में टपकती छतों से परेशान रहते थे, आज उनका अपना पक्का घर न केवल सुरक्षा का कचच है, बल्कि उनके सामाजिक सम्मान का प्रतीक भी है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

