Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

ग्लैमरस टाइप क्रिकेट प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों पर लगी जमकर बोली नीलामी प्रक्रिया में शाद सबसे महंगे खिलाड़ी जबकि कृष्णा व आर्यन दूसरे नम्बर पर रहे

ग्लैमरस टाइप क्रिकेट प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों पर लगी जमकर बोली

नीलामी प्रक्रिया में शाद सबसे महंगे खिलाड़ी जबकि कृष्णा व आर्यन दूसरे नम्बर पर रहे

आईपीएल की तर्ज पर खेली जाएगी ग्लैमरस प्रीमियर लीग

सूरज कुमार तिवारी

संवाददाता बहराइच

दिनांक 21 दिसंबर 2025 दिन रविवार बहराइच -ग्लैमरस टाइप क्रिकेट प्रीमियर लीग में आज ख़िलाडियो के नीलामी का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि के रूप में इशरत महमूद खान मौजूद रहे। आईपीएल के तर्ज पे खेली जाने वाली इस प्रीमियर लीग में आज खिलाड़ियों की नीलामी कराई गई। नीलामी प्रक्रिया में मंडल के 142 क्रिकेट खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग किया।लीग में 8 टीम प्रतिभाग कर रही है।नीलामी में 8 टीमो के मालिको ने खिलड़ियों पर दांव लगाया । इस प्रीमियर लीग का शुभारंभ 8 जनवरी से किया जाएगा। जिसमें बहराइच पैंथर्स,बहराइच राइडर्स, बहराइच रॉयल, बहराइच वुल्फ, बहराइच जॉइंटस, बहराइच स्ट्राइकर की टीमें प्रतिभाग करेंगी। नीलामी प्रक्रिया में शाद सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। जबकि कृष्णा सिंह व आर्यन दूसरे नंबर पर रहे । 142 खिलाड़ियों में सभी खिलाड़ियों की नीलामी हुई। नीलामी का संचालन देवाशीष राय ने किया।इस दौरान प्रीमियर लीग के मुख्य आयोजक ,आयुष चित्रांश, देवा,भूपेंद्र पांडेय,कैराती,कार्तिके,टीम ऑनर मनीष सिंह, जहीन खान,गोविंद सिंह चौहान,दिवाकर सिंह,ताहाआब्दी ,वैभव श्रीवास्तव, गौरव पाठक,मौजूद रहे ।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text