Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

आकस्मिक फायरिंग से सिर में लगी गोली DRG का जवान शहीद,

अतुल्य भारत चेतना संवाददाता खुमेश यादव



जिला नारायणपुर के थाना छोटाडोंगर क्षेत्र अंतर्गत एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन के दौरान एक दुखद हादसे में डीआरजी के एक जवान की जान चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 दिसंबर 2025 को नारायणपुर डीआरजी की टीम एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी। अभियान पूर्ण होने के पश्चात 21 दिसंबर 2025 की सुबह कैम्प कड़ेनार में टीम वाहन में सवार हो रही थी, उसी दौरान एक जवान के हथियार से आकस्मिक फायरिंग (एक्सीडेंटल फायरिंग) हो गई।

इस घटना में डीआरजी जवान आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा के सिर के पास गोली लग गई। घायल जवान को तत्काल धौड़ाई अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि, अत्यधिक रक्तस्राव के कारण इलाज के दौरान उनका दुःखद निधन हो गया।

घटना के संबंध मामले की जांच संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है।

Author Photo

खुमेश यादव

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text