इसे भी पढ़ें (Read Also): Chattisgarh news; ऐतिहासिक कृति ‘रतनपुर राज्य का इतिहास’ का विमोचन, बाबू प्यारेलाल गुप्त की 134वीं जयंती पर व्याख्यानमाला और कवि सम्मेलन संपन्न
अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता -शिव दीक्षित
धौरहरा (खीरी): बिजली उपकेंद्र धौरहरा में तैनात बुधवार से कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी आउटसोर्सिंग कर्मचारी तीन दिनो से लापता है। शुक्रवार को पत्नी ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए गुमशुदगी दर्ज करने की गुहार लगाई।
प्राप्त विवरण के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिहुआ निवासी मीना देवी पत्नी मनोज बिस्वकर्मा पुत्र रामजीवन ने 19.12.25 शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरे पति मनोज कई वर्षों से विद्युत उप केन्द्र धौरहरा में मीटर रीडर के पद पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम कर रहे थे कि दिनांक 17.12.25 बुधवार को घर से धौरहरा उपकेंद्र के लिए निकले थे कि तभी से वापस नहीं आऐ।वही पुलिस सूत्रों के अनुसार तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।

