शहडोल – कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में ग्राम झिरिया निवासी उपेंद्र कुर्मी ने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, शहडोल नगर पालिका वार्ड नम्बर 5 निवासी आरती साहू ने पति की मृत्यु उपरांत सहायता राशि एवं रोजगार उपलब्ध कराने, ग्राम बरूका निवासी सकली बैगा ने पेंशन की राशि दिलाने, बाणसागर वार्ड नम्बर 12 निवासी कमल सिंह ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम मझगंवा निवासी अमित कुमार मिश्रा ने बिजली बिल सुधरवाने, ग्राम देवहरा निवासी सुनील बैगा ने अनुकंपा नियुक्ति दिलाने हेतु आवेदन किया। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अन्य प्राप्त आवेदनों को कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर प्रेषित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
इसे भी पढ़ें (Read Also): इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ़ कुशल तिवारी के समर्थन मे आयोजित जनसभा में पहुंचे अखिलेश यादव

