Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

एसआईआर में अनुपस्थित, स्थानांतरित, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं की पहचान हेतु ग्राम चौपाल एवं वार्ड सभा में मतदाता सूची का वाचन

शहडोल भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. केदार सिंह के निर्देशन में नामावली विशेष पुनरीक्षण 2026 अभियान शहडोल जिले में प्रगतिरत है। बीएलओ द्वारा मतदाताओं से गणना पत्रक भरवाकर उन्हें डिजिटाइज किया गया है। इस प्रक्रिया के दौरान चिन्हित किए गए अनुपस्थित, स्थानांतरित, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं की पहचान हेतु ग्राम चौपाल एवं वार्ड सभा में मतदाता सूची का वाचन किया जा रहा है।

निर्वाचक नामावली विशेष पुनरीक्षण 2026 अभियान के तहत संबंधित बीएलओ द्वारा जन-प्रतिनिधियो एवं ग्रामवासियो की उपस्थिति में ग्राम पंचायत टिहकी, मतदान केंद्र 238,239, मतदान केंद्र 135,136, ग्राम पंचायत बराछ सहित अन्य मतदान केंद्र एवं ग्राम पंचायतो में अनुपस्थति, स्थानांतरित, दोहरी, मृत मतदाता सूची का वाचन किया गया। इस प्रक्रिया में मतदाताओं के सहयोग से जिन मतदाताओं की पहचान हो गई है, उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा रहे हैं। इस कार्य में ग्रामीण समुदाय के साथ ही विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा बीएलए का भी सहयोग संबंधित बीएलओ द्वारा लिया जा रहा है।

Author Photo

अनिल पाण्डेय

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text