राजस्थान सीएम शर्मा कुम्हेर के बाबुला पहुंचेताऊ सुसर को दी श्रद्धांजलि
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता भरतपुर
इसे भी पढ़ें (Read Also): वीरांगना अवंती बाई की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में द आयरन लेडी अवॉर्ड फंक्शन का हुआ भव्य आयोजन
डीग – राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार सुबह डीग जिले के कुम्हेर उपखंड स्थित बाबुला गांव पहुंचे, जहां उन्होंने अपने ससुर के बड़े भाई किशनलाल (80) के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार देर रात बीमारी के चलते किशनलाल का निधन हो गया था। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री सुबह अंतिम दर्शन के लिए गांव पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान डीग-कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह भी उनके साथ रहे। सीएम का हेलीकॉप्टर सुबह महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय परिसर में उतरा, जहां से वे सड़क मार्ग से बाबुला गांव पहुंचे। करीब पांच मिनट तक रुककर उन्होंने दिवंगत बुजुर्ग को श्रद्धांजलि दी और फिर जयपुर के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की भीड़ गांव में दिखाई दी। सीएम के लौटने के बाद परिजनों ने किशनलाल की अंतिम यात्रा निकाली और गांव के श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया।

