Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

वनपाल भर्ती पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार — 50,000 का इनामी जबराराम जाट SOG की गिरफ्त में

जयपुर। राजस्थान की चर्चित वनपाल भर्ती परीक्षा–2022 पेपर लीक मामले में बड़ी सफलता मिली है। एसओजी ने इस केस के मुख्य सरगना जबराराम जाट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर ₹50,000 का इनाम घोषित था और वह लम्बे समय से फरार चल रहा था। उसे गुजरात से दबोचा गया है।

जांच में सामने आया है कि जबराराम ने प्रिंटिंग प्रेस से 25 लाख रुपये के भुगतान पर पेपर खरीदा था। इसके बाद उसने इस पेपर को आगे बेचकर करीब 1.5 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की। पेपर कई स्तरों पर लीक होकर अभ्यर्थियों तक पहुंचा था।

आरोपी पचपदरा (जिला बाड़मेर) क्षेत्र का निवासी है और वर्ष 2019 में सरकारी शिक्षक के रूप में नियुक्त हुआ था, मगर घोटाले में नाम आने के बाद उसे पहले ही सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है।

एसओजी अब उससे पेपर लीक नेटवर्क, धन लेन-देन और अन्य शामिल लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। गिरफ्तारी से मामले में कई और राज खुलने की संभावना जताई जा रही है।

Author Photo

शुभम शर्मा

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text