झुंझुनूं। शादी करवाने का झांसा देकर लगभग 6 लाख रुपये हड़पने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को झुंझुनूं पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) तथा वृताधिकारी खेतड़ी जुल्फीकार अली (RPS) के सुपरविजन में थाना मेहाड़ा पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी राममनोहर (पु.नि.) कर रहे थे।
मामले का विवरण
दिनांक 21 अगस्त 2025 को परिवादी राजकुमार पुत्र मोहनलाल मेघवाल निवासी बाडलवास ने थाना मेहाड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी होशियार सिंह ने उससे पूजा निवासी कोटा से शादी कराने का झांसा दिया। पूजा के पिता के बीमार होने और इलाज के खर्चे के नाम पर लगभग ₹6 लाख रुपये ले लिए गए। बाद में पाया गया कि आरोपी ने परिवादी से कोई पूजा नहीं मिलवाई, बल्कि उसी गांव की निशा मेघवाल के साथ मिलकर षड्यंत्र रचकर रकम हड़प ली।
इसे भी पढ़ें (Read Also): राजस्थान: किसानों के बेरी हुए जंगली सुअर भंयकर कर रहे नुकसान
अनुसंधान में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी लगभग चार महीने से फरार चल रहे थे। गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र की सहायता से दोनों को जगतपुरा, जयपुर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
- होशियार सिंह पुत्र ग्यारसीलाल, जाति मेघवाल, उम्र 34 वर्ष, निवासी दयाल नांगल, थाना डाबला, जिला सीकर — पूर्व में दो प्रकरण दर्ज।
- निशा पुत्री हरिराम, जाति मेघवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी बाडलवास, थाना मेहाड़ा, जिला झुंझुनूं।
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उनसे ठगी की राशि, बैंक ट्रांजैक्शन और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
- राममनोहर, थानाधिकारी मेहाड़ा
- पतराम, सउनि
- रोहिताश, कानि 241
- श्रीमती नीलम, मकानि 1103

