Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

भोपाल में शुरू हुआ 4 दिवसीय ‘Exposure Visit’ प्रशिक्षण, काशीपुर मेयर दीपक बाली ने किया प्रतिभाग

भोपाल/काशीपुर

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देशों पर शहरी विकास निदेशालय उत्तराखण्ड द्वारा भोपाल स्थित आरएसवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित 4 दिवसीय “Exposure Visit” प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हो गया है। काशीपुर के मेयर दीपक बाली ने इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

मेयर दीपक बाली ने बताया कि इस विज़िट का मुख्य उद्देश्य शहरी विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, नवाचारों तथा सफल मॉडलों का अध्ययन करना है, ताकि उत्तराखंड के शहरों में बेहतर शहरी विकास के लिए उन्हें लागू किया जा सके।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के कई प्रतिनिधि व अधिकारी शामिल

प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ सत्र के दौरान आर एस वी पी अकादमी के निदेशक सचिन सिन्हा, प्रोग्राम डायरेक्टर एटीआई नैनीताल मनोज पांडेय, उत्तराखण्ड स्टेट मिशन मैनेजर (स्वच्छ भारत मिशन) मनोज पांडेय, रुद्रपुर नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, प्रशिक्षण संचालक नेहा भारतीय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शहरी विकास निदेशालय कालिका प्रसाद, ऋषिकेश महापौर शम्भू पासवान, नगर पालिका चंपावत अध्यक्ष प्रेमा पांडे, लोहाघाट नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, डीडीहाट नगरपालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल, पौड़ी नगरपालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, तपोवन नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता देवी सहित उत्तराखण्ड के विभिन्न नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

मेयर दीपक बाली ने कहा कि Exposure Visit के माध्यम से शहरी विकास, स्वच्छता प्रबंधन, बुनियादी ढांचा सुधार, स्मार्ट सिटी मॉडल और जनसुविधाओं से जुड़े सफल प्रयोगों का अध्ययन किया जाएगा, जिसे उत्तराखण्ड के शहरों में लागू किए जाने की दिशा में यह यात्रा उपयोगी साबित होगी।

Author Photo

उपेन्द्र सिंह

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text