अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता -मोहम्मद अशफ़ाक
इसे भी पढ़ें (Read Also): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों पर डीजीपी सुधीर सक्सेना बालाघाट पहुँचे
लखीमपुर खीरी,
निघासन तहसील बार संघ में शनिवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एक वर्ष के दौरान सर्वाधिक पावर लगाने वाले तीन सम्मानित अधिवक्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बार अध्यक्ष अम्बरीष श्रीवास्तव तथा मंत्री त्रिभुवन लाल यादव ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे और उत्साहपूर्ण माहौल देखा गया।
बार संघ के वार्षिक मूल्यांकन में प्रथम स्थान संजीव कुमार भाटिया ने प्राप्त किया, जिन्हें सबसे अधिक पावर लगाने का गौरव मिला। दूसरे स्थान पर अधिवक्ता अख्तर अली रहे, जबकि तीसरा स्थान रवि गुप्ता को मिला। तीनों अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा फूलमाला पहनाकर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित अधिवक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है, जो भविष्य में और अधिक लगन व मेहनत से कार्य करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करेगा। समारोह के दौरान उपस्थित अन्य अधिवक्ताओं में भी उत्साह देखा गया और उन्होंने इसे एक सकारात्मक परंपरा बताया, जो अधिवक्ताओं के मनोबल को बढ़ाने का कार्य करती है।

