खेलो इंडिया वुशू गेम 2025 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिला सम्मान, हुआ स्वागत
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता भरतपुर
इसे भी पढ़ें (Read Also): सीकर में अंतर्राज्यीय एटीएम कटिंग गैंग का भंडाफोड़, जयपुर रोड SBI एटीएम लूट का खुलासा
कामां – कामां के नेशनल हेल्थ क्लब में योगेश सैनी का ‘वेस्ट प्लेयर’ अवॉर्ड जीतने पर सम्मान किया गया। उन्हें खेलो इंडिया वुशू गेम 2025 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह सम्मान मिला। जयपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सब्जी मंडी कामां निवासी प्रदीप सैनी पीटीआई के पुत्र योगेश सैनी को ‘वेस्ट ऑफ द प्लेयर’ अवॉर्ड से नवाजा गया। वुशू खेल में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नेशनल हेल्थ क्लब के संचालक पवन शर्मा, सोनू सैनी और राधेश्याम दीक्षित सहित उनके मित्रों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें मिठाई खिलाई गई और साफा व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।

