बाड़मेर जिले के सेड़वा उपखंड में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मीटिंग आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी….
सेड़वा, बाड़मेर राजस्थान
इसे भी पढ़ें (Read Also): ओलावृष्टि पीड़ित किसानों को लेकर कांग्रेस का ने किया धरना प्रदर्शन
रिपोर्ट अमृतलाल परिहार हाथला
बाड़मेर जिले के सेड़वा उपखंड मुख्यालय पर आज महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी आंबाराम वडेरा ने की। इस दौरान सेक्टर सोनड़ी और बामरला की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
सीडीपीओ आंबाराम वडेरा ने बैठक में राजस्थान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरकार और लाभार्थियों के बीच मजबूत कड़ी हैं, इसलिए योजनाओं की सही जानकारी और समय पर क्रियान्वयन बेहद ज़रूरी है।
इसके साथ ही उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण बिश्नोई ने विकसित भारत सुरक्षा लाभार्थी योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और उन्हें लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में अधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

