8095 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत मिला आवास का तोहफा
ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास
इसे भी पढ़ें (Read Also): बीझरा के कारीगर कर्तिक राम प्रजापति के मिट्टी के बैलों की डिमांड बढ़ी 45 साल के अनुभव के साथ दे रहे नया रंग
सूरज कुमार तिवारी
संवाददाता बहराइच
बहराइच 08 दिसम्बर दिन सोमवार। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण उ.प्र. सरकार द्वारा वर्ष 2018-19 में आरम्भ की गयी। योजनान्तर्गत कुष्ठ रोग, जेई/एईएस से पीड़ित, थारू जनजाति, नट वर्ग, निराश्रित महिला (18 से 50 वर्ष), प्राकृतिक आपदा से पीड़ित एवं दिव्यांगजन के आवास विहीन परिवारों को आवारा निर्माण हेतु रू. 1,20,000/ अनुदान के साथ-साथ मनरेगा योजना से 90 मानव दिवस की मजदूरी, शौचालय हेतु रु. 12,000/- तथा निःशुल्क गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन एवं पेयजल की सुविधा प्रदान की जाती है। योजनारम्भ से अब तक कुल 8095 परिवारों को आवास दिया गया है, जिसमें से 6324 आवास पूर्ण करा दिये गये हैं, शेष आवासों को पूर्ण कराये जाने की कार्यवाही की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु 1705 लक्ष्य अभी शीघ्र ही प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष आवासों को पूर्ण कराने की कार्यवाही की जा रही है।
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण का उद्देश्य ऐसे परिवार जो प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पात्रता से आच्छादित है, परन्तु सामाजिक, आर्थिक एव जातिगत जनगणना-2011 के आकड़ों पर आधारित आवासीय सुविधा हेतु तैयार की गयी पात्रता सूची में सम्मिलित नहीं हैं, इस कारण आवास का आवंटन किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है, उन्हें आवासीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने की दृष्टि से इस योजना का प्रारम्भ किया गया है।
इसके अलावा विकास खण्ड मिहींपुरवा के राजस्व ग्राम भरथापुर ग्राम पंचायत आम्बा में विगत 29 अक्टूबर को 22 ग्रामवासी जनपद लखीमपुर खीरी के खैरटिया बाज़ार से दैनिक प्रयोग की वस्तुओं को खरीदकर लौटते हुए अपने ग्राम-भरथापुर की ओर नाव के माध्यम से वापस आ रहे थे अचानक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से नाव में सवार 22 ग्रामवासियों में से 13 ग्रामवासियों को सकुशल बचा लिया गया एवं 09 ग्रामवासियों की मृत्यू/पानी में लापता होने की घटना के दृष्टिगत 02 नवम्बर 2025 को मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा हवाई सर्वे/स्थलीय निरीक्षण करने के उपरान्त मृतकों के परिवारों से वार्ता की गयी तथा राजस्व ग्राम-भरथापुर के सभी निवासियों को पुर्नविस्थापित कर के मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आवास उपलब्ध कराये जाने की घोषणा की गयी।
जिसके क्रम में मुख्य विकास अधिकारी बहराइच की अध्यक्षता मे 6 सदस्यीय समिति गठित करते हुये ग्राम भरथापुर के निवासियों को पुर्नविस्थापन करने हेतु मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रमीण के अन्तर्गत आवास उपलब्ध कराये जाने की जाँच कर आख्या उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। 06 सदस्यीय समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट 15 नवम्बर 2025 के माध्यम से 136 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण हेतु पात्र पाये जाने पर मुख्यमंत्री आवास दिये जाने की संस्तुति की गयी है।
उक्त के क्रम में जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी द्वारा शासन को मा. मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में राजस्व ग्राम-भरथापुर, ग्राम पंचायत-आम्बा विकास खण्ड-मिहींपुरवा जनपद बहराइच में विस्थापन हेतु 136 मुख्यमंत्री आवास आवंटित करने हेतु अनुरोध किया गया। जिस पर शासन द्वारा 136 आवासों का अनुमोदन दे दिया गया है। शीघ्र ही स्वीकृति की कार्यवाही कर ग्राम भरथापुर वासियों को आवास का लाभ प्रदान किया जायेगा।

