Breaking
Fri. Jan 16th, 2026

NH-730 पर घना कोहरा बना हादसे की वजह, कई वाहन भिड़े, कई घायल

लखीमपुर खीरी। पीलीभीत–बस्ती हाईवे (NH-730) पर सोमवार सुबह घने कोहरे ने बड़ा हादसा करा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चहमलपुर के पास सुबह करीब 9 बजे कोहरे की कम दृश्यता के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना इतनी तीव्र थी कि एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूत्रों के अनुसार, क्षतिग्रस्त कार में रेहुआ स्कूल के शिक्षक सवार थे, जो हादसे में घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भेजा। साथ ही जाम की स्थिति बनने पर पुलिस ने तुरंत यातायात बहाल कराया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कोहरे का घनत्व इतना अधिक था कि कुछ ही दूरी तक दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे टक्कर पर टक्कर की स्थिति बन गई। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दिनों में हेडलाइट–फॉग लाइट का प्रयोग करें और धीमी रफ्तार से वाहन चलाएं।

Author Photo

सरोज तिवारी

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text