Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

नशे में धुत युवतियों का हाई वोल्टेज ड्रामा

शहडोल। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सोहागपुर थाना क्षेत्र में बीती रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब शराब के नशे में धुत्त बताई जा रहीं कुछ युवतियों ने सार्वजनिक स्थल पर गाली-गलौच और हाथापाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवतियों द्वारा किए गए हाई-वोल्टेज ड्रामे से कॉलोनीवासी घंटों परेशान रहे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नशे की हालत में युवतियां भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उत्पात मचाती रहीं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे कॉलोनी में और नाराज़गी फैल गई।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि संबंधित युवतियां कथित खंडेलवाल के मकान में किराए पर रहती हैं और आए दिन शराब के नशे में इस तरह का हंगामा करती हैं। लोगों ने तत्काल सोहागपुर पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया।

घटना को लेकर स्थानीय रहवासियों ने सार्वजनिक शांति भंग होने और पुलिस की देरी पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने मांग की है कि मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कॉलोनी में दोबारा इस तरह की घटनाएं न हों।

फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की आवश्यकता बताई जा रही है। पुलिस की प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Author Photo

अनिल पाण्डेय

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text