अतुल्य भारत चेतना | संवाददाता- प्रियांशु बबेले
बरेली जिला रायसेन(म.प्र): बरेली शासकीय कन्याशाला छात्रावास में बीते दिनों छात्रावास में एक छात्रा का मोबाइल चोरी होने की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें (Read Also): कामवन धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ का सैलाब ,विमल कुंड का किया आचमन
रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बरेली की नगर सह मंत्री पूनम अग्रवाल और कार्यकर्ता वंदना गुप्ता ने छात्रावास पहुंचकर छात्राओं से समस्याओं पर चर्चा की। निरीक्षण में पाया गया कि छात्रावास की स्थिति अत्यंत खराब है, न सुरक्षा की कोई व्यवस्था है और न ही स्वच्छता। चार वार्डों में करीब 200 छात्राएं रहती हैं, जबकि पीछे की टूटी बाउंड्री वॉल से कोई भी आसानी से अंदर आ-जा सकता है एवं वहां पीछे से रहने वाले लोगों द्वारा कचरा जिसमें मांसाहार का कचरा भी शामिल है जिस पर शासन की नाकामी है ओर छात्रावास प्रशासन की भी नाकामी सामने आई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इसकी घोर निंदा की एवं छात्राओं से बात की जिसमें छात्राओं का कहना है। की हमे कोई परेशानी नहीं। एबीवीपी द्वारा आरोप है। की जल्द से जल्द कारवाही हो ओर साथ ही छात्राओं से बात भी की जिसमें उन्हें आशंका है कि छात्रों को भड़काया जा रहा है।

छात्रावास के पीछे वाले हिस्से में कचरा फेका जाना और बाउंड्री टूटू है। जिस कारण यहां लड़कों को घुसने में कोई भी नहीं रोक सकता एवं हमारे सूत्रों से ये भी पता चला है। की एबीवीपी जब बात करने गई तब वहां प्रबंधक मौजूद नहीं थी। जब उनसे बात की गई इस संदर्भ में तब वहां विद्यार्थी परिषद को अंदर जांच करने तक नहीं दिया गया

यहां एबीवीपी नगर सह मंत्री पूनम अग्रवाल ने चेतावनी दी कि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता वंदना गुप्ता एवं बाकी सदस्य भी मौजूद थी।

