संवाददाता – मुकेश बैरवा, भोपाल सागर
ग्राम भोपाल सागर हाईवे रोड पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें सीमेंट बल्कर वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक बाइक से अपने गांव की ओर लौट रहे थे, तभी तेज़ रफ़्तार सीमेंट बल्कर ने उन्हें टक्कर मार दी।
इसे भी पढ़ें (Read Also): नटेरन रामलीला में रावण वध की लीला को देखने उमड़ा जनसैलाब
हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बल्कर तेज़ रफ़्तार में था और अनियंत्रित होकर बाइक पर जा चढ़ा। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।
घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर गति-नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

