नगदी व जेवर चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 05 अभियुक्त गिरफ्तार, पीली धातु 13.10 ग्राम, सफेद धातु 1 किलो 660 ग्राम, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा व एक मोटरसाइकिल बरामद थानाः- हरदी बहराइच
इसे भी पढ़ें (Read Also): सामाजिक कार्यकर्ता रामस्वरूप वर्मा के जन्मदिन पर विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन
अतुल्य भारत चेतना
सूरज कुमार तिवारी
संवाददाता बहराइच
पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी श्री पवन कुमार के पर्यवेक्षण में थाना हरदी पुलिस व स्वॉट/सर्विलांस की संयुक्त टीम को मिली सफलता, मु0अ0सं0 441/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित 05 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, पीली धातु 13.10 ग्राम, सफेद धातु 1 किलो 660 ग्राम, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा व एक मोटरसाइकिल बरामद ।
o *घटना का संक्षिप्त विवरण व अनावरण-*
दिनाँक 27.11.2025 को वादी मुकदमा यज्ञ नरायन पुत्र राम हर्ष निवासी भगवानपुर थाना हरदी जनपद बहराइच द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 26/27.11.2025 की रात्रि में समय 01.00 से 03.00 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के घर में घुसकर जेवरात व नकदी चुरा लिये हैं, साथ ही सुनील कुमार शुक्ला की ज्वैलरी की दुकान में तिजोरी तोड़ने का असफल प्रयास किये हैं। इस सम्बन्ध में थाना हरदी में मु0अ0सं0 441/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अभियोग अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच महोदय द्वारा उक्त घटना के अनावरण हेतु टीम गठित कर, एसओजी टीम को भी घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया ।
जिसके क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना हरदी की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण, पारिस्थितिजन्य, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज आदि की मदद से अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी कि दिनाँक 07.12.2025 को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि चोरी से सम्बन्धित अभियुक्त चोरी के माल के साथ शंकरपुर बीज वितरण की दुकान के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मौजूद 02 अभियुक्तों (1) अशोक कुमार पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम पचासा माजरा ओझापुरवा थाना ईसानगर जनपद लखीमपुर खीरी, (2) अजय कुमार चौहान पुत्र गुरुदेव निवासी खमरिया शुक्ला थाना हरदी जनपद बहराइच को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोग दिनाँक 26/27.11.2025 की रात्रि को यज्ञ नरायन के घर से की गई चोरी का कुछ माल (1) सूबेदार पुत्र होली प्रसाद निवासी अरनवा, मजरा पोस्ट वैवाही पुलिस चौकी वैवाही बाजार, थाना खैरीघाट जनपद बहराइच, (2) धनाजी सेंडे पुत्र उल्लास राव मराठा निवासी कादीपुरा पूर्वी 2 पुलिस चौकी वजीरगंज थाना कोतवाली नगर जिला बहराइच मूल निवासी आठपाड़ी, साटे नगर चौक पुलिस चौकी के पीछे थाना आठपाड़ी जिला सांगली महाराष्ट्र प्रदेश, (3) करन साहू पुत्र दिनेश साहू उम्र निवासी नाजीरपुर निकट हवाई धर्मशाला थाना नगर कोतवाली जनपद बहराइच बताया को बेचा है साथ ही अभियुक्तों द्वारा पूर्व में थानाक्षेत्र हरदी अन्तर्गत अन्य स्थानों (ग्राम फत्तेपुरवा, राजी चौराहा) से चोरी करने की बात स्वीकार की गई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की निशानदेही पर उक्त तीनों अभियुक्तों सूबेदार, धनाजी सेंडे, करन साहू को हिरासत में लेकर उनसे भी चोरी का माल बरामद किया गया कुल चोरी का माल पीली धातु 13.10 ग्राम, सफेद धातु 1 किलो 660 ग्राम, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा व एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। बरामद माल के साथ गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।
o *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
(1) अशोक कुमार पुत्र रामसेवक उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम पचासा माजरा ओझापुरवा थाना ईसानगर जनपद लखीमपुर खीरी,
(2) अजय कुमार चौहान पुत्र गुरुदेव उम्र करीब 19 वर्ष निवासी खमरिया शुक्ला थाना हरदी जनपद बहराइच,
(3) सूबेदार पुत्र होली प्रसाद उम्र करीब 36 वर्ष निवासी अरनवा, मजरा पोस्ट वैवाही पुलिस चौकी वैवाही बाजार, थाना खैरीघाट जनपद बहराइच,
(4) धनाजी सेंडे पुत्र उल्लास राव मराठा उम्र लगभग 36 वर्ष निवासी कादीपुरा पूर्वी 2 पुलिस चौकी वजीरगंज थाना कोतवाली नगर जिला बहराइच मूल निवासी आठपाड़ी, साटे नगर चौक पुलिस चौकी के पीछे थाना आठपाड़ी जिला सांगली महाराष्ट्र प्रदेश,
(5) करन साहू पुत्र दिनेश साहू उम्र लगभग 27 वर्ष मोबाइल नंबर 8948232713 निवासी नाजीरपुर निकट हवाई धर्मशाला थाना नगर कोतवाली जनपद बहराइच
o *अनावरित अभियोग का विवरण-*
– मु0अ0सं0 441/2025 धारा 331(4)/305(ए)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना हरदी जनपद बहराइच
– मु0अ0सं0 336/2025 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस थाना हरदी जनपद बहराइच
– मु0अ0सं0 241/2025 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस थाना हरदी जनपद बहराइच
– मु0अ0सं0 433/2025 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस थाना हरदी जनपद बहराइच
o *गिरफ्तारी का स्थान व समय-*
*गिरफ्तारी स्थान-* शंकरपुर बीज वितरण की दुकान के पास से
*दिनांक-* 07.12.2025 *समय-* 04.05 बजे प्रातः
o *बरामदगी का विवरण-*
– पीली धातु 13.10 ग्राम,
– सफेद धातु 1 किलो 660 ग्राम
– एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा
– एक मोटरसाइकिल
o *अभियुक्त गण आपराधिक इतिहास-*
अभियुक्त अशोक पुत्र रामसेवक उपरोक्त के विरुद्ध
1.मु0अ0सं0 353/2024 धारा 380,411 भादवि थाना इसानगर जनपद लखीमपुर खीरी ।
o *गिरफ्तारी टीम-*
o थाना हरदी जनपद बहराइच
1. प्रभारी थानाध्यक्ष श्री दीपक सिंह
2. उ0नि0 अजय कुमार
3. उ0नि0 नन्दकिशोर सिंह
4. का0 रूपेन्द्र विश्वकर्मा
5. का0 धर्मेन्द्र सिंह
6. का0 राकेश कुमार
7. का0 साबिर
8. का0 प्रदीप चौहान
o स्वाट/सर्विलांस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह यादव स्वाट / सर्विलांस सेल
2. उ0नि0 सर्वजीत गुप्ता स्वाट टीम
3. उ0नि0 अभिषेक सिंह सर्विलांस सेल
4. मु0आरक्षी अजीत चंद्र स्वाट टीम
5. मु0आरक्षी प्रदीप कुशवाहा सर्विलांस सेल
6. आरक्षी नितिन अवस्थी सर्विलांस सेल
7. आरक्षी आनन्द उपाध्याय सर्विलांस सेल
8. आरक्षी रचित यादवेंद्र साइबर सेल
9. आरक्षी विष्णु प्रताप सिंह स्वाट टीम
10. आरक्षी संतोष कुमार स्वाट टीम
11. आरक्षी बजरंगी राय स्वाट टीम
12. आरक्षी राहुल बाजपेई स्वाट टीम
13. आरक्षी अंकुर यादव स्वाट टीम
14. आरक्षी संतोष यादव स्वाट टीम

