Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

उदयपुरिया मोड़ पर पुलिया निर्माण से उड़ रही धूल—स्थानीय लोग परेशान

चौमूं/उदयपुरिया मोड़। उदयपुरिया मोड़ पर चल रहे पुलिया निर्माण कार्य ने आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। निर्माण स्थल से लगातार उड़ रही धूल-मिट्टी के कारण पूरे क्षेत्र में वातावरण प्रदूषित हो गया है, जिससे दैनिक गतिविधियों और लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ रहा है।

दुकानदारों ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू हुए कई दिन हो चुके हैं, लेकिन धूल को नियंत्रित करने के लिए पानी का छिड़काव या कोई अन्य प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई है। दिनभर धूल की मोटी परत दुकानों, वाहनों, सड़क और आसपास की वस्तुओं पर जम जाती है। कई लोग आंखों में जलन, खांसी, एलर्जी और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

स्थानीय लोग और व्यवसायी प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि पानी का नियमित छिड़काव या धूल रोकने के अन्य उपाय नहीं किए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो प्रदर्शन या ज्ञापन देने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।

Author Photo

शुभम शर्मा

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text