Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

शहडोल की बेटियों ने रच दिया इतिहास, राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में हुआ चयन

शहडोल की बेटियों ने रच दिया इतिहास, राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में हुआ चयन

शहडोल।
शहडोल संभाग के लिए यह गर्व और सम्मान का विषय है कि यहां की पाँच होनहार बालिका खिलाड़ियों का चयन मध्यप्रदेश की राष्ट्रीय अंडर-14 बालिका बास्केटबॉल टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ी कु. अनुष्का कारागंले, कु. कृपा गुप्ता, कु. आराध्या द्विवेदी, कु. पावनी तिवारी और कु. अवनी गर्ग हैं।

सभी खिलाड़ी जिला बास्केटबॉल संघ की नियमित प्रतिभागी रही हैं और लंबे समय से उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर रही हैं। हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शहडोल संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिसके बाद इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित किया।

खिलाड़ियों को यह सफलता राष्ट्रीय कोच श्री के. के. श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में मिली है, जिनके नेतृत्व में टीम लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रही है।

उल्लेखनीय है कि अंडर-14 राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 23 दिसंबर तक शहडोल में किया जाएगा। इससे पहले 13 दिसंबर से राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण शिविर गांधी स्टेडियम, शहडोल में प्रारंभ होगा।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल श्री उमेश धुर्वे, सहायक संचालक खेल श्री सुदर्शन मिश्रा, रईस अहमद खान, राम रुद्र पटेल, राष्ट्रीय कोच के. के. श्रीवास्तव एवं वीरेंद्र श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

शहडोल की इन प्रतिभाशाली बेटियों की उपलब्धि से पूरे जिले और संभाग में हर्ष का माहौल है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Author Photo

अनिल पाण्डेय

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text