शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां 7 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही रिश्ते के नाबालिग भाई द्वारा गलत कृत्य किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। जानकारी के अनुसार बच्ची घर पर अकेली थी, तभी मौका पाकर नाबालिग ने उसके साथ अनैतिक हरकत की। इसी दौरान जब बालिका की मां अचानक मौके पर पहुंची, तब यह पूरा मामला सामने आया। मां को देखते ही बालक वहां से भाग गया। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चे खेल रहे थे तभी यह घटना हुई है अचानक मां पहुंची तब कहीं जाकर मामला खुल पाया है।
घटना से घबराई मां ने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बच्ची को साथ लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें (Read Also): Bahraich news; 13वां श्री श्याम वंदना महोत्सव 10 व 11 नवम्बर को

